MMNEWSLIVE: कस्सार समाज की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

कस्सार समाज की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

 

रुड़की/लंढौरा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्रीम ओलंपिक स्पोर्टस एकेडमी की ओर से एकेडमी में झण्डा रोहन किया गया एकेडमी के सचिव गुलशन अली ने बालक बालिकाओं को मोटिवेट करने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें 100मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में आकाश चौहान प्रथम, शॉट पुट में देव चौधरी, प्रथम, 800मीटर की दौड़ में मो0 अब्दाल प्रथम, और 200मीटर की दौड़ में आयशा रहमान प्रथम रही, दूसरे स्थान तनु कुमारी, तीसरे स्थान पर माहि रही। आपको बतादे रुड़की क्षेतर में ड्रीम ओलंपिक स्पोर्टस एकेडमी ने जिला हरिद्वार में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है 200 मीटर की रेस में प्रथम स्थान करने वाली आयशा रहमान वरिष्ठ पत्रकार नसीम रहमान की पुत्री है इस ख़बर को सुनकर परिवार में खुशी का माहौल है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता रविंदर पनियाला ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया पंकज पंवार,बंटू राणा, एस एस तोमर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

रिर्पोट:-मेहरबान मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *