MMNEWSLIVE: सहारनपुर के लाल ने किया नाम रोशन

Sahranpur :-जिसे देखो वह आज मो अमान की तारीफ करते नहीं थक रहा है और हो भी क्यों ना इस सहारनपुर के लाल में अपने जिले का ही नहीं देश का नाम रोशन किया है मौ अमान का जीवन बड़ा संघर्ष भरा रहा है 16 साल उम्र में अमान अनाथ हुए, तीन छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी आ गई. मां को 2020 में कोविड-19 ने लीला. ट्रक ड्राइवर पिता की नौकरी गई, बीमारी में दो साल बाद वो भी नहीं रहे.
मुश्किलों से जूझते भिड़ते अमान आज भारत की अंडर-19 वन-डे क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, जो अगले महीने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 से भिड़ेगी.

बधाई, मोहम्मद अमान! आपने सहारनपुर का नाम रोशन किया!! एम एम न्यूज़ लाइव आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *