MMNEWSLIVE:-“नरसिम्हानंद के विवादित बयान से फिर गरमाई सियासत: बढ़ा तनाव”

 

शहर नायब काजी

डासना मंदिर के महंत ने पैगंबरे इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके मुल्क को बद अमनी की आग में झोंकने की कोशिश की है ।

—————————————-

देहरादून :- आल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष और नाएब शहर काज़ी सैयद अशरफ़ हुसैन कादरी ने गांधी ग्राम की गोसिया जामा मस्जिद में तक़रीर करते हुए गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के डासना देवी मंदिर के महंत यती नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा अंतिम पैगंबर ए इस्लाम (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शान में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि :-

यह अपमान जनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है, जिसमें पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के खिलाफ निंदनीय और शर्मनाक बातें कही गई हैं. वीडियो में कही गई बातें असहनीय और अत्यंत निंदनीय हैं, जिसने विश्वभर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है.

 

यति नरसिंहानंद ने पेग़म्बरे इसलाम की शान में गुस्ताखी और तौहीन करके एक बार फिर देश को “बदअमनी* की आग में झोंकने की कोशिश और साजि़श की है।

लिहाज़ा हुकूमत ओर अदालत से हमारा मुतालबा है कि वह यति नरसिंहानंद पर मज़हबी नफरत फैलाने का मुकदमा दर्ज करें और संविधान के तहत उस पर N.S.A लगाकर गिरफ्तार करके उम्रकैद की सज़ा सुनाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो देश में अमन शांति व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो जायेगी जिसके जिमेदारी सरकार की होगी अब देखना है की इस के खिलाफ़ सरकार क्या अहम कदम उठाती है या फिर ये ऐसे ही बयान बाजी करते रहेंगे

रिपोर्ट:- एम एम मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *