
जनपद हरिद्वार, रुड़की में *जनाधिकार मोर्चा* की जिला हरिद्वार की कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में दानिश खान जी को जिला अध्यक्ष, रीना मसीह जी को जिला अध्यक्ष महिला, कुर्बान अली जी को विधानसभा अध्यक्ष कलियर, अर्सलान अली जी को विधानसभा अध्यक्ष खानपुर, रोहित कुमार जी को विधानसभा अध्यक्ष झबरेड़ा, जावेद आलम जी को विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर, शिवम सैनी जी को विधानसभा अध्यक्ष भगवानपुर, हुजैफा जी को जिला अध्यक्ष युवा हरिद्वार, कमलेश जी को ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की, सुनीता जी को नगर अध्यक्ष रुड़की, अंजू जी को कोषाध्यक्ष पदों की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर बोलते हुए महिला जिला अध्यक्ष रीना मसीह ने कहा कि वह अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही है कि उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है ओर मैं सबको आश्वासन देना चाहती हूं कि मैं हर संभव कोशिश करूंगी कि समाज में महिलाऐं अपने आप को अकेला नहीं समझे मै उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम करूंगी ओर इस मौके आजाद अली ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है सभी कार्यकता जनाधिकार मोर्चा को आगे बढ़ाने में सफल होंगे अन्य सभी आमंत्रित कार्यकर्ताओ ने भी अपने अपने विचार रखे
रिर्पोट -एम एम मलिक
