सनातन रक्षक परिषद के यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष बने राकेश बंसल समर्थकों में खुशी की लहर

*सनातन रक्षक परिषद में राकेश बंसल को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत*

हरिद्वार:- सनातन रक्षक परिषद जिसके अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, (अखिल भारतीय खड़ा परिषद) व मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार (अखिल भारतीय सनातन परिषद) हैं। ऋषिकुल हरिद्वार में मां गंगा का सोलवा महोत्सव (सनातन सम्मान) शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी (केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार) रहे ।इसके अतिरिक्त अतिथि आचार्य बालकृष्ण जी (अध्यक्ष पंतजली योगपीठ), स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी (पीठाधीश्वर अवधूत मंडल आश्रम) साध्वी डॉक्टर प्राची दीदी (नेता विश्व हिंदू परिषद), सुधांशु वत्स (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सनातन रक्षक परिषद भारत) आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा( राष्ट्रीय महामंत्री सनातन रक्षक परिषद भारत) आदि संत उपस्थित रहे। महोत्सव का सफल संचालन मनमोहन ने किया ।आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री सनातन रक्षक परिषद भारत) ने राकेश बंसल (ब्यूरो चीफ सहारनपुर दैनिक रोजाना टाइम) को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व सौपा। इस अवसर पर बोलते हुए राकेश बंसल नेे कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है इसको मै पूरी मेहनत ओर लगन से पूरा करूंगा इस महोत्सव में अनेक रंगारंग प्रोग्राम किए, अनेक संतों ने सनातन धर्म पर अपने विचार व्यक्त किए

रिपोर्ट -एम एम मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *