
**हरिद्वार: उगाही और धमकी देने वाला 6.5 लाख रुपये के साथ धराया**
हरिद्वार: भगवानपुर पुलिस ने उगाही और धमकी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज भैया उर्फ पंकज सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 6 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए।
16 जुलाई 2025 को नीरज कुमार, निवासी धोरनखास, देहरादून ने थाना भगवानपुर में शिकायत दर्ज की कि

पंकज सैनी, निवासी छुटमलपुर,सहारनपुर ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर 8 लाख रुपये ऐंठ लिए। शिकायत पर मुकदमा (220/2025, धारा 308(5),(6) बीएनएस) दर्ज हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने 17 जुलाई को आरोपी को धर दबोचा और 6.5 लाख रुपये बरामद किए। 38 वर्षीय पंकज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
**बरामदगी:** 6,50,000 रुपये
**पुलिस टीम:** उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, शहजाद अली, कांस्टेबल उबैद उल्ला, संजय नेगी, अनिल बिष्ट।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ है।
