*➡️ सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे सहारनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल/कालेज मे पिंक शिकायत पेटिका की गयी स्थापित, जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी देवबंद अभितेष सिंह द्वारा दी गई बाईट
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन मे सहारनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल/कालेज मे पिंक शिकायत पेटिका की गयी स्थापित*
सहारनपुर उत्तर प्रदेश सरकार कीमहत्वकांक्षी योजना अभियान “मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थाना प्रभारियो/ एण्टीरोमियों टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना शामिल है
रिपोर्ट -एम एम मलिक
