यूपी के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी

लखनऊ

 

यूपी भाजपा पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा हुई

 

केंद्रीय मंत्री भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक पीयूष गोयल ने आधिकारिक रूप से घोषणा की

 

पूर्व यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पंकज चौधरी को कमल का झंडा सौंपा

 

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान –

 

भाजपा में ही यह संभव है , जहाँ मुझ जैसे कार्यकर्ता को ये मिला है, यहाँ कोई वाद नहीं है , न परिवारवाद , न जातिवाद ,

 

सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा,आप मेरे लिए सर्वोपरि हैं,आपके लिए लड़ूंगा , अडूंगा और बात भी सुनूंगा,

कार्यालय ,कार्यक्रम, कार्यकर्ता , कोष ये चार चीज़ें संगठन के लिए जरूरी हैं – पंकज

 

मुझे रूल नहीं करना है, रोल अदा करना है , संगठन , संपर्क , संवाद , समन्वय मेरे मूल मंत्र होंगे ,सभी कार्यकर्ताओं के अनुभवों का काम लिया जाएगा – पंकज

 

दीनदयाल जी की सोच को मोदी जी ने चरितार्थ किया है , अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुँच रही है – पंकज

 

पहले गोरखपुर का नाम सुनकर लोग पीछे हो जाते थे,पर योगी जी के काम से अब लोग सम्मान से देखते हैं , मुख्यमंत्री जी ने इस प्रदेश का काया कल्प किया है – पंकज !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *