*कोडीनयुक्त कफ सिरप की कुल 15450 बोतल को फर्जी बिल बनाकर बेचने के अभियोग में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
राघवेन्द्र सिंह (औषधि निरीक्षक) जनपद सहारनपुर द्वारा थाना बेहट पर तहरीर एक लिखित तहरीर बावत अभियुक्त पंकज शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम दाउदपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर के द्वारा औषधि कोडीनयुक्त कफ सिरप की कुल 15450 बोतल, माल वितरक कैडीज लाइफसाइंस, 39/2/6, साइट-4 इण्डस्ट्रियल एरिया, साहिबाबाद से नियमानुसार क्रय करने के पश्चात इसे बिना विक्रय बिल के अपने नाजायज लाभ के लिए औषधि अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करके उपर्युक्त औषधि को चिकित्सीय उपयोग से इतर अवैध तरीके से कूट रचित बिलों के आधार पर विक्रय करने तथा प्रार्थी लोक सेवक के अपेक्षा करने पर इस औषधि का क्रय-विक्रय बिल नहीं प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मु0अ0सं0-605/25 धारा 210/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.12.25 को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त पंकज शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम दाउदपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर को ग्राम दाउदपुरा अड्डे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
पंकज शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम दाउदपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर ।
