यूपी- कानपुर में सचिन सिंह ने पत्नी श्वेता उर्फ रिया की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
सचिन की आपबीती सुनिए- ”मैंने पत्नी से कहा कि दोस्तों संग पार्टी करने जा रहा हूं, रात को घर नहीं आउंगा। मुझे शक था, इसलिए रात में घर पहुंच गया। अंदर देखा तो दो युवकों के बीच पत्नी लेटी हुई थी। उन्होंने मुझे वीडियो बनाते देख लिया”
”उनमें से एक लड़के ने मुझसे कहा- संभल जाओगे तो ठीक रहेगा। लेकिन मेरी बीवी ने कहा- इसको मारो नहीं तो बवाल हो जाएगा। मैंने कहा कि तू तो ऐसा न कर, मैंने तेरे लिए घर-परिवार सब छोड़ दिया”
”एक लड़के ने पड़ोसी को फोन कर दिया। पुलिस आ गई। सबको थाने ले गई। वहां से समझाकर सबको घर भेज दिया। घर आकर बीवी हमसे कहती है- उनको तो मैं छुड़वा लूंगी, लेकिन तेरे को फंसाउंगी। मैं उन तीनों के साथ रहूंगी। इसी आक्रोश में हमने गला दबाकर पत्नी को मार डाला”
