MMNL: मोहम्मद दीपक को 2लाख के ईनाम की घोषणा

डॉक्टर इरफान अंसारी की एक बडी घोषणा

मोहब्बत और एकता की मिसाल बने दीपक को ₹200000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा 

कौन है मोहम्मद दीपक दीपक कुमार उत्तराखंड का रहने वाला है इन्होंने मोहब्बत और एकता की मिसाल कायम की है जहां लोग जाति धर्म को लेकर आपस में झगड़ रहे हैं वही दीपक ने कोटद्वार के एक दुकानदार बाबा के समर्थन में खुलकर सपोर्ट किया जिन्हें बजरंग दल के नेताओं ने *मोहम्मद दीपक *नाम दिया

इसलिए दीपक ने अपना नाम मोहम्मद दीपक रख लिया

अब झारखंड के मंत्री ने उन्हें ₹200000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी हिंदुस्तानी से नहीं है। हमारी लड़ाई उस ब्रिटिश सोच से है, जिसने हमारे पूर्वजों को बेरहमी से कुचला, मारा और गुलामी की ज़ंजीरों में जकड़ दिया।”दीपक ने असली स्वतंत्रता और संघर्ष की भावना को जिंदा कर दिया और अकेले व अपने दोस्त के दम पर नफ़रत फैलाने वालों को वहाँ से खदेड़ दिया।

डॉ. अंसारी ने कहा कि दीपक ने जो किया, वह कोई मामूली घटना नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक गहरी और ऐतिहासिक लकीर है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

उन्होंने कहा,

“जब दीपक खुलेआम कहता है—‘मैं मोहम्मद दीपक हूँ’, तो यही इस देश की असली खूबसूरती सामने आती है। नफ़रत फैलाकर राजनीति की रोटी सेंकने वालों के मुँह पर यह करारा तमाचा है।”

डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक होते हुए कहा,

“आज दीपक ने यह साबित कर दिया कि आख़िरकार नफ़रत पर हमेशा मोहब्बत ही जीतती है।”

उन्होंने आगे कहा,

“आज के दौर में दीपक ने जो साहस और इंसानियत दिखाई है, वह बहादुरी से कम नहीं। मैं उन्हें दिल से सैल्यूट करता हूँ।”

दीपक को जल्द ही झारखंड बुलाया जाएगा और वहां उसका सम्मान किया जाएगा

हिंदुस्तान सबका है सबका सम्मान अधिकार है हिंदुस्तान की मिट्टी सभी के खून से रंगी हुई है उन्होंने सभी देश वासियों से निवेदन किया कि हम सब मिलकर इन नफरती चिंटू ओर गुंडों के झुंड को इस देश से दूर करें और अमन चैन का एक संदेश जारी करें 

**आईए जानते हैं डॉक्टर इरफान अंसारी के बारे में 

यह वर्तमान में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री है*

मुख्य पद.. झारखंड के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण मंत्री 

इनका जन्म =17 जनवरी 1975 देवघर जिला झारखंड हुआ था इसके अलावा डॉ इरफान अंसारी ने सीएम नीतीश कुमार के द्वारा डॉ लड़की के साथ की गई धटना को लेकर एक सरकारी नौकरी का ऐलान किया था जो काफ़ी चर्चा का विषय बना हुआ था रिपोर्ट:-एम एम मलिक,विकास कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *