देश ने खोई एक होनहार बेटी

आसमान छूने के सपने देखने वाली
युवा पायलट शांभवी पाठक का
एक दुखद विमान हादसे में निधन हो गया।
बरामती में हुए इस हादसे में
कुल 5 लोगों की जान चली गई,
लेकिन शांभवी का जाना
देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कम उम्र में ही
एविएशन की दुनिया में
अपनी अलग पहचान बनाने वाली
शांभवी मेहनत, अनुशासन
और समर्पण की मिसाल थीं।
यह सिर्फ एक हादसा नहीं,
एक बेटी के सपनों का टूट जाना है
एक परिवार की दुनिया उजड़ जाना है
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे
और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति
श्रद्धांजलि… एक उड़ान जो बहुत जल्दी थम गई।
लेखक, विकास कुमार
