”ग्राम चौपाल” सास बहू संवाद में अहम भूमिका निभाने में कामयाब हो रही एंटी रोमियो टीम

ब्रैकिंग न्यूज

एम एम न्यूज लाइव चैनल 

*‼️ग्राम चौपाल का आयोजन, सास-बहु संवाद” से मजबूत होगा परिवार, थमेगा गृह-कलेश — थाना फतेहपुर मिशन शक्ति टीम की पहल‼️* 

* मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना फतेहपुर से मिशन शक्ति टीम महिला ने

* एंटी रोमियो प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर द्वारा पीआरडी संगीता के साथ मिलकर ग्राम मुस्तफापुर तथा ग्राम चाउपुर मुजाहिदपुर मैं बहू बेटी सम्मेलन आयोजित कर “सास-बहु संवाद” कराया गया।

* संवाद के माध्यम से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न/दहेज हत्या, गृह-कलेश एवं पारिवारिक विवादों से उत्पन्न होने वाले आपराधिक मामलों की रोकथाम के लिए आपसी समझ, सम्मान एवं सकारात्मक संवाद पर जोर दिया गया।

* सास-बहुओं को छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को विवाद का रूप न देने तथा समय रहते संवाद एवं आपसी समझ से विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया गया।

* महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की गई।

* 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम, 108 एंबुलेंस एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

* मिशन शक्ति टीम ने संदेश दिया कि “सुरक्षित परिवार ही सुरक्षित समाज की नींव है” उपस्थित सभी महिलाओं से समस्याओं के बारे में जाना गया किसी ने कोई समस्या नहीं बताई सभी ने कुशलता प्रकट की 

रिपोर्ट एम एम मलिक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *