सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/फतेहपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने सोलर प्लांट, ट्यूबवेल और दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार, एक ग्राइंडर मशीन, एक ड्रिल मशीन और पांच अवैध चाकू बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को छुटमलपुर क्षेत्र में डेंटिंग की दुकान की साइड की दीवार उखाड़कर जनरेटर का अल्टीनेटर, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन और ग्राइंडर चोरी किए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा 19 सितंबर को ग्राम अल्लीवाला और मुसैल क्षेत्र में ट्यूबवेल से केबल चोरी की घटनाएं भी सामने आई थीं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए फतेहपुर बिजलीघर से आगे ग्राम कमालपुर की ओर जाने वाली सड़क के पास पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयमन, सौरभ उर्फ टटरी, अभिषेक, मोहित उर्फ काला और अभिनव, निवासी ग्राम फतेहपुर भादो, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्राम जीवाला स्थित सोलर प्लांट की दीवार फांदकर सोलर प्लेटों से वायर चोरी किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बेहड़ा सोलर प्लांट और ग्राम अल्लीवाला के सोलर प्लांट से भी वायर चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा ट्यूबवेल से कॉपर केबल तथा फतेहपुर भादो स्थित एक दुकान से जनरेटर का अल्टीनेटर, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन और ग्राइंडर चोरी करने की बात भी पूछताछ में सामने आई।

 

पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त रकम आरोपियों ने आपस में बांट ली थी। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बरामद सामान

– करीब 4.5 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार

– 01 ग्राइंडर मशीन

– 01 ड्रिल मशीन

– 05 अवैध चाकू

पुलिस टीम में 

1. प्रमोद कुमार सिंह — प्रभारी निरीक्षक, थाना फतेहपुर

2. मशकूर अली — उपनिरीक्षक, थाना फतेहपुर

3. सुबोध शर्मा — उपनिरीक्षक, थाना फतेहपुर

4. बबलू कुमार — उपनिरीक्षक, थाना फतेहपुर

5. सजल कुमार — उपनिरीक्षक, थाना फतेहपुर

6. हेड कांस्टेबल 581 लक्ष्मी प्रसाद — थाना फतेहपुर

7. हेड कांस्टेबल 1196 गौरव चौधरी — थाना फतेहपुर

8. हेड कांस्टेबल 961 रोहित राणा — थाना फतेहपुर

9. कांस्टेबल 1323 कुलदीप कुमार — थाना फतेहपुर

10. रिजर्व कांस्टेबल 776 अभिषेक कुमार — थाना फ़तेहपुर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा 

रिपोर्ट एम एम मलिक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *