
*आबकारी विभाग की अनदेखी या ठेकेदार की मनमानी*
नगर पंचायत छुटमलपुर में दो देसी एक अंग्रेजी और एक मॉडल शॉप की दुकान है जिनका नवीनीकरण 2024–2025 के लिए फरवरी माह में हो गया था ।परंतु दुकानों पर नई रेट लिस्ट व नियम अनुसार क्षेत्र आबकारी इंस्पेक्टर का मोबाइल नंबर किसी दुकान पर नहीं लिखा हुआ है अंग्रेजी शराब की दुकान व मॉडल शॉप पर अवर रेट की शिकायत हमेशा रही है। जिस कारण अंग्रेज शराब की दुकान पर कई बार झगड़े हो चुके हैं। ठेकेदार ने आबकारी विभाग के मोबाइल नंबर इसलिए नहीं लिखा कहीं जनता अवर रेट की शिकायत आबकारी विभाग को ना करें और ना ही आबकारी विभाग ने इसकी जरूरत समझी अब तक चार माह से ऊपर हो गए परंतु अभी तक आबकारी विभाग ने शायद दुकानों की कोई चेकिंग ही नहीं की शायद सभी कार्य आबकारी विभाग दुकानों की चेकिंग व कागजी कार्रवाई सहारनपुर दफ्तर में बैठे ही पूरी करती रहती है। इस बात को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है अब देखना होगा कि इन पर कार्रवाई होती है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा
रिपोर्ट राकेश बंसल
