MMNEWSLIVE:- धोबी समाज को 25 साल बाद मिला न्याय खुशी की लहर

*25 साल बाद मिला न्याय अदालत ने विवादित रास्ते को माना घोड़ा तांगा स्टैंड धोबी समाज में खुशी की लहर* ______________________ *नसीम रहमान* _____________________ कस्बा लंढौरा में पुर्व प्रधान व धोबी समाज के बीच सरकारी रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। 25साल अदालती कार्यवाही के बाद आखिरकार धोबी समाज को न्याय मिला जिससे धोबी समाज के लोगो में खुशी की लहर हैं। धोबी समाज के लोगो ने पत्र लिख कर नगर पंचायत अधिशासी आधिकारी व प्रशासक से सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण हटवा कर पक्की सड़क बनवाने की गुहार लगाई हैं। आपको बता दे कस्बा लंढौरा के मोहल्ला धोबियान में पुर्व प्रधान व धोबी समाज के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर पुर्व प्रधान ने धोबी समाज व नगर पंचायत को पार्टी बनाकर न्यायालय से सरकारी रास्ते का स्टे ले लिया था। जिसमें 1/7/1999 को वादी के एडवोकेट ने ग़लत रिपोर्ट पेश की थी। वही 4/10/1999 को प्रतिवादी के एडवोकेट नरेन्द्र सिंह ने जो आख्या न्यायालय में पेश की थी। विवादित भूमि को धोबी समाज के लोगो के घोड़ा तांगा स्टैंड (घोड़ा तांगा खड़ा करने की जगह )बताया था। जहां पर धोबी समाज के लोगो के घोड़ा बोगी आदि खड़े होते थे। जो तांगा स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। अर्थात उक्त खाली पड़ी रास्ते की भूमि जो धोबी समाज के लोग घोड़ा तांगा स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया करते थे। इसी आधार पर न्यायालय ने पुर्व प्रधान द्वारा दायर मूल वाद ख़ारिज कर दिया था। 2008 में दायर सिविल अपील को भी रमा पांडे प्रथम अपर जिला जज रूड़की जिला हरिद्वार ने 12जनवरी 2023 को निरस्त कर दी थी। आल इंडिया जमीअतुल कस्सार के प्रदेश अध्यक्ष नसीम रहमान ने अदालत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा भले ही न्याय देर से मिला लेकिन सच्चाई की जीत हुई और न्याय की जीत हुई। इस फैसले से समाज के दबे कुचले गरीब लोगो में अदालत के प्रति और गहरी आस्था जगी हैं। धोबी समाज के लोगो ने सरकारी रास्ते पर पक्की सड़क बनवाने के लिए पत्र लिख कर मांग की मांग करने वाले खातून,असगर कस्सार,जमील कस्सार,असलम कस्सार,भूरा कस्सार,राशिद कस्सार,मेहरबान कस्सार,दानिश कस्सार,अनीस कस्सार,नसीम कस्सार,आदि। ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *