
तेजतर्रार इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने संभाली थाना फतेहपुर की कमान
सहारनपुर। थाना फतेहपुर की कमान अब तेजतर्रार और अनुभवी पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के हाथों में है। लंबे पुलिस अनुभव के साथ उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने का संकेत दिया है।
जनपद फतेहपुर के निवासी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का जन्म 31 जुलाई 1972 को हुआ। राजपूत परिवार में हुआ था उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है। दो बच्चों के पिता के रूप में भी अहम भूमिका निभाई है बेटा डॉ है जो अभी दिल्ली में एम डी की तैयारी रहे हैं और एक बेटी है जो अभी बैंगलोर में सिसका कंपनी के अच्छे पद पर सेवा कर रही है पुलिस सेवा में उन्होंने करीब 10 वर्ष सिपाही, 10 वर्ष दरोगा और पिछले चार वर्षों से इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दी हैं। पिछले चार वर्षों से वह सहारनपुर जनपद में थाना गागलहेडी, थाना जनकपुरी, थाना तीतरो में पुलिस सेवा के दौरान जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने अपनी सख्त और सक्रिय कार्यशैली की पहचान बनाई है। सिटी कोतवाली में तैनाती के दौरान उनके कार्यकाल में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 48 लाख रुपये के चालान किए गए, जिसे उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में गिना जाता है।
नशा तस्करों पर रहेगी विशेष नजर
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का विशेष फोकस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाने पर रहेगा।
अपराधियों को सख्त चेतावनी
अपराधियों के लिए भी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने सख्त संदेश दिया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनका साफ संदेश है कि अपराध छोड़ें, नहीं तो सीधा जेल ही ठिकाना है पति-पत्नी के विवाद सहित पारिवारिक विवादों और अन्य आपराधिक मामलों में भी पुलिस निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करेगी। पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार समाधान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा।
थाना फतेहपुर की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की तेजतर्रार कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है। वहीं आमजन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच संवाद बेहतर होगा और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी*
*रिपोर्ट एम एम मलिक*
