MMNEWSLIVE: धोबी समाज ने 25 साल के बाद मिली खुशी में ध्वजारोहण करने की अपील

*स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर धोबी घाट पर झंडा रोहण में शामिल होने की अपील* ।

  • लंढौरा स्वतन्त्रता दिवस यानि 15 अगस्त के दिन धोबी घाट पर झंडा रोहन कार्यक्रम को लेकर कस्सार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नसीम रहमान के आवास पर समाज के लोगो की बैठक बुलाई गई जिसमें लंढौरा में मंगलौर रोड़ पर बने धोबी घाट पर पहली बार झंडा रोहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ खुर्शीद आलम के द्वारा झंडा रोहन किया जाएगा।ऑल इंडिया जमीअतुल कस्सार के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा रूड़की शहर में हर वर्ष स्वंतत्रता दिवस, और गणतंत्र दिवस के मौके पर मुस्लिम धोबी समाज के लोग धोबी घाट पर तिरंगा झंडा फहराते चले आ रहे हैं। उसी तर्ज पर लंढौरा में भी धोबी घाट पर आने वाली 15अगस्त यानी स्वतन्त्रता दिवस पर लंढौरा में बने पक्के धोबी घाट पर झंडा रोहन किया जाएगा।कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए समाज के सभी लोगो को आगे आना होगा उन्होने कहा मुस्लिम धोबी समाज अतिपिछड़ा हुआ समाज हैं। अपने बच्चो को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। मेवड़ से आए संघटन के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शहजाद ने कहा समाज में बदलाव जरूरी हैं। और बदलाव तभी आ सकता हैं। जब इंसान पड़ा लिखा हो समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और संगठन बनाकर संघर्ष करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं हैं। उन्होने कहा देश में जब से जातिवाद का चलन हुआ हैं। तब से चुनौतियां ज्यादा कठिन हो गई हैं। जिन लोगो का शासन में प्रतिनिधित्व नहीं है। उनके लिए चुनौतियां ज्यादा कठिन हैं। इसका एक ही विकल्प हैं। शिक्षा और संघठन बनाकर संघर्ष करना। उन्होने समाज के लोगो से झंडा रोहन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील की बैठक में मौजूद रहे प्रदेश के संघठन मंत्री मोहम्मद अनीस कस्सार, मोबीन कस्सार, जाहिद कस्सार, राशिद कस्सार,शहीद कस्सार, अब्दुल रज्जाक कस्सार,अमन कस्सार,ऊजैर कस्सार,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *