MMNEWSLIVE:- जश्ने ईद मिलाद उल नबी के मौके पर देश में अमन शांति की दुआ

मरहबा के नारे से गूंज उठी गली गली

रूड़की:-जश्ने ईद मिलाद उल नबी के मौके पर ग्राम पंचायत गाधारोना में इस प्रोग्राम को बड़ी धूम धाम से मनाया गया सर्वप्रथम सभी लोग इकट्ठे होकर राव आलम की बैठक से शुरू हो कर नारे लगाते हुए पास के गांव बुक्कनपुर में जुलूस लेकर बड़ी संख्या में लोग निकले

और रास्ते में मरहबा के नारे और या रसूलुल्लाह के नारों की सदा बुलंद करते हुए सभी लोग वापस राव जमशेद फार्म पर इकट्ठा हुए वहां पर देश में अमन शांति के लिए दुआ की ओर कार्यक्रम का समापन हुआ इस मौके पर बोलते हुए सुराज सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष राव आफताब ने बताया कि मुसलमानो के लिए इस से बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती कि हमारे सरकार मुहम्मद साहब का जन्मदिन है हमें उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म अमन शांति का पैग़ाम देता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी सबसे पहले हमारे नबी ने दिया था

आज हम उनका जन्मदिन मना रहे हैं इसी लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया है जो हर साल की भांति इस साल भी लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला है ओर आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष राव चिश्ती आलम, भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति के युवा प्रदेश अध्यक्ष राव औरंगजेब राणा,राव एहतशाम,राव सद्दाम,राव मोहम्मद अहमद,एडवोकेट आरिफ मलिक एम एम न्यूज़ लाइव चैनल के मुख्य संपादक एम एम मलिक, हकीम राव ममरेज, फिरोज़ सैफी, राव शाबाज,राव सूफी समसाद,इकबाल, मखसूद ख़ान हैदर खान समेत सैकड़ों आशिक ए रसूल मौजूद रहे

रिर्पोट:-एम एम मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *