
वाराणसी के मंदिरों में स्थापित साईं प्रतिमा को लेकर संग्राम छिड़ गया है. अब तक 14 मंदिरों से साईं की प्रतिमा हटा दी गई है. प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर से भी साईं प्रतिमा हटाई गई है. जानकारी के अनुसार सनातन रक्षक सेना के अजय शर्मा के नेतृत्व में यह कार्य किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार हिंदू संगठनों के निशाने पर 28 और मंदिर हैं. हिंदू संगठनों का आरोप है कि साईं मुस्लिम है. ओर उनका नाम चांद मियां है उनका सनातन धर्म से कोई रिश्ता नहीं, इसलिए हटाई प्रतिमा जा रही है. संगठनों का कहना है कि साईं पूजा का विरोध नहीं है लेकिन मंदिरों में मूर्ति नहीं लगने देंगे.
