MMNEWSLIVE:- (ऑपरेशन क्लिन) थाने में पड़े वाहनों की गई नीलामी

सहारनपुर

 

थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन” के अन्तर्गत लदावा/लावारिश के कुल 57 वाहनों की नीलामी कराकर, कुल 568,760 रुपये (जीएसटी सहित) का राजस्व प्राप्त किया गया

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में मालो के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बेहट के कुशल नेतृत्व में एवं उपजिलाधिकारी बेहट श्री मानवेन्द्र सिंह सहायक सम्भागीय निरीक्षक (आर०टी०ओ० कार्यालय) सहारनपुर व थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना फतेहपुर की मौजूदगी में माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना फतेहपुर परिसर में खडे कुल 57 लदावा/लावारिश वाहनों जिनकी आरटीओं कार्यालय द्वारा मूल्यांकन धनराशि 137,700/- रुपये निर्धारित की गई। कार्यक्रम अनुसार थाना फतेहपुर परिसर में नीलामी करायी गई। जिसमें कुल 84 बोली दाताओं द्वारा प्रतिस्पर्धी बोली लगायी गई। बोली दाता श्री सतीश कुमार पुत्र हरवंशलाल निवासी देहरादून टोकन नं0 17 द्वारा उच्चतम बोली 482,000/- रुपये लगायी गयी। उच्चतम बोली दाता के हक में नीलामी छोड़ी गयी। कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त 18 प्रतिशत जी०एस०टी० के साथ कुल धनराशि 568,760/- रू0 राज कोष में जमा की जायेगी।नीलामी हुए वाहनों का विवरणः-> 56 वाहन दो पहिया> 01 वाहन चार पहियानीलामी कराने वाली टीम का विवरणः- अभितेष सिंह क्षेत्राधिकारी बेहट सहारनपुर ,मुकुल सागर नायब तहसीलदार तहसील बेहट सहारनपुर,सहायक सम्भागीय निरीक्षक आर०टी०ओ० कार्यालय सहारनपुर ,धर्मेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर सहारनपुर, भूपेन्द्र शर्मा व0उ0नि0 थाना फतेहपुर सहारनपुर,हैड मोहर्रिर 980 नीतू कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर समेत सभी थाना स्टाफ मौजूद रहे

रिपोर्ट -एम एम मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *