MMNEWSLIVE:- शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

*फतेहपुर पुलिस ने 163 ग्राम अवैध चरस सहित अभियुक्त किया गिरफ्तार भेजा जेल…*

 

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व नशा कारोबार में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त फैज़ान पुत्र कबीर निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर ज़िला हरिद्वार उत्तराखण्ड, हाल निवासी ग्राम चाँदपुर थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर को ग्राम गदेवड़ा के निकट बिजली घर के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया मौके पर अभियुक्त के कब्ज़े से 163 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि मैं यह चरस हरियाणा से बेचने के लिये लाया था में इसे सस्तें दामों में खरीदकर ट्रक ड्राइवरो को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमा लेता हूँ। जिसे मैं अपनी मौज-मस्ती व शौक पूरे करने में खर्च कर देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *