

सहारनपुर:-महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश अनुसार प्राथमिक विद्यालय बहेड़ा खुर्द नंबर 1 में वार्षिक उत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंकुर कुमार रावत और विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यकारिणी और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।

वार्षिकोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन में सहयोगी रहे 10 बच्चों के अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर ग्राम प्रधान सुनहरी देवी को विद्यालय द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

प्रधानाध्यापक योगेश कुमार ने शारदा कार्यक्रम का महत्व बताते हुए आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नांकन और शिक्षा की मुख्य धारा में ऐसे बच्चों को जोड़ने में अभिभावक के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर एम एम न्यूज़ लाइव के मुख्य संपादक के पिता मौ शकूर मलिक,दिनेश कुमार रावत, सूक्ष्म शर्मा, नेहा,ज्योति, अनीता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट -एम एम मलिक
