
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी का हुआ विस्तार
मध्य प्रदेश – भारतीय किसान युनियन सूर्यवंशी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार मध्य प्रदेश के देवास जिला की स्तर की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें किसानो की समस्या को लेकर चर्चा की गई जिला अध्यक्ष चेतन जैन के द्वारा जिले भर से उपस्थित सदस्यो से किसानो की समस्या एवं समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया ,

इंदौर विकास के अंतर्गत शिप्रा क्षेत्र की जमीन अधिग्रहण को लेकर जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी ने क्षेत्रिय किसानो की आवश्यकता से अधिक भूमी अधिग्रहण की समस्या के विषय मे बताया गया जिसको लेकर जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया के माध्यम से मुख्य मंत्री मोहन यादव जी को किसानो की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा जमीन के अनावश्यक अधिग्रहण से कृषि कार्य मे भी समस्या आती है एवं शाशकीय मुआवजा अधिक वितरीत करना होता है खाली रखी प्रशासनिक अधिग्रहित भूमी पर भू माफिया कब्जाधारी हो जाते है इस प्रकार सरकारी सडक निर्माण प्रोजेक्ट मे अनावश्यक भूमी अधिग्रहण कृषक को भी भूमी हीन करता है साथ ही सरकारी राजस्व का नुक्सान , कृषि उपज मे राष्टीय उत्पादन मे आंशिक कटोत्री करता है , मुआवजे को लेकर भी सरकारी तंत्र की स्पष्ट समय निती तय करने का अनुरोध किया जाएगा
हम कृषि हित के साथ साथ बेहतर राज्य नीति को अपेक्षित करते है ,राष्टहित मे कार्य करने हेतु भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी तत्पर है ओर किसानो मजदूरों के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे और

इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमती विद्या मोहरी शहर सचिव
श्रीमती भागवन्ती माली सह सचिव
श्रीमती रेखा पड़ियार वार्ड अध्यक्ष
श्रीमती हर्षा तिवारी शहर मंत्री
श्रीमती चम्पा माली कार्यकर्ता
श्रीमती सुष्मा परमार कार्यकर्ता
श्रीमती सुनिता चौहान कार्यकर्ता
श्रीमती संगीता लोधी जिला सह अध्यक्ष
श्रीमती माधुरी जाधव सह अध्यक्ष
श्री राधेश्याम चौहान कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया जिला अध्यक्ष चेतन जैन जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी जिला उपाध्यक्ष हीरामणि शर्मा जिला प्रभारी उज्ज्वल व्यास एवं मंडलकोषाध्यक्ष प्रेमलता परमार उपस्थित रहे
एम एम मलिक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी
