3 स्मैक तस्कर चढ़ें पुलिस के हत्थे भेजा जेल

*✅ब्रेकिंग न्यूज़✅*

👆👆👆👆👆👆👆

*एम एम न्यूज लाइव आपकी बात सच के साथ एक मुहीम*

*सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य*

*युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को भेजा जेल*

*तेजतर्रार थाना अध्यक्ष सचिन पूनिया की कार्यवाही से नशा तस्करों में मचा हड़कंप*

*”ऑपरेशन सवेरा” अभियान को सफ़ल बनाने में कामयाब हुए थाना प्रभारी सचिन पूनिया की टीम*

*थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 50.50 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत करीब – 10 लाख रूपये) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद*

*अवगत कराना है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।*

 

*अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा तेजतर्रार थाना प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व मे थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 03नशा तस्कर* *अभियुक्तगण 1. दानिश पुत्र जुल्फान निवासी रेडी ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर 2. जीशान पुत्र अहसान निवासी मौ० मनिहारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर 3. शाकिर पुत्र अख्तर निवासी मौ० हरिजन कालोनी गली न0 5 छुटमलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को ग्राम रजापुर गंगाली हाईवे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त दानिश उपरोक्त के कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक व अभियुक्त जीशान के कब्जे से 13.25 ग्राम अवैध स्मैक एवं अभियुक्त शाकिर उपरोक्त के कब्जे से 12.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तण के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु0अ0स0 196/2025 धारा 8/21/60 (3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामदगी का विवरणः-50.50 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये)01 स्पेलन्डर मोटर साईकिल रजि0नं0 यूपी 11डीबी 0085 शामिल रही थाना प्रभारी सचिन पूनिया की इस बड़ी सफ़लता से जनता में खुशी की लहर वही अपराधियों में खौफ का आलम है गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सचिन पूनिया,एस एस आई भूपेंद्र शर्मा, एस आई सौरभ यादव, कॉस्टेबल प्रदीप कुमार, रोहित कुमार,अमित समेत समस्त थाना स्टाप मौजूद रहे*

*👇👇👇👇👇👇*

*रिपोर्ट -एम एम मलिक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *