OYO ओयो ने किया बड़ा फैसला

ओयो (OYO) की पैरेंट कंपनी, ओरावेल स्टेज लिमिटेड ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपना नाम बदलकर प्रिज्म (PRISM) कर लिया है। कंपनी ने नाम बदलकर प्रिज्म क्यों रखा, इसका कारण भी बताया। कंपनी ने कहा कि प्रिज्म नाम का मतलब है- स्पष्टता, विविधता और कंपनी के सभी ब्रांड्स।

कंपनी का कहना है कि यह नाम उनके सभी ब्रांड्स को एक साथ दिखाता है। ओयो नाम पहले की तरह ही बजट में यात्रा करने वालों के लिए जाना जाएगा। यह नाम लोगों के दिमाग में अच्छी तरह से बसा हुआ है। यानी आप ओयो नाम से पहले की तरह होटल में कमरे बुक करते रहेंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *