नगर पंचायत छुटमलपुर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक

 

*✅✅ब्रेकिंग न्यूज़✅✅*

👆👆👆👆👆👆👆

*एम एम न्यूज लाइव आपकी बात सच के साथ एक मुहीम*

*नगर पंचायत छुटमलपुर में कुत्तों का बढ़ता* *आतंक लोगों का जीना हुआ मुश्किल*

*सहारनपुर:- नगर पंचायत छुटमलपुर में शाम ढलते ही आवारा कुत्तों का झुंड गलियों में घूमता हुआ नजर आता है जिसके चलते नगर वासियों में भारी आक्रोश फैला हुआ है जिसको लेकर नगर वासियों का कहना है कि नगर पंचायत को इसके लिए कुछ ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि इन आवारा कुत्तों से लोगों को बचाया जा सके लोगों में भय का माहौल बना हुआ है मुस्लिम कॉलोनी निवासी एक महिला इनकी शिकार बन चुकी हैं जिसको बड़ी मुश्किल से इन आवारा कुत्तों के झुण्ड से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन लगाने पड़े हैं

 

इसी तरह अगर इन आवारा कुत्तों के झुण्ड ने किसी बच्चे या बड़े पर हमला बोल दिया तो उसको छुड़ाने के लिए सब के पसीने छूट जायेंगे इसलिए प्रशासन को समय रहते इस पर कोई ना कोई कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आवारा कुत्तों का झुंड रात दिन गलियों में घूम रहा है जिससे कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती है अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि इस पर नगर पंचायत छुटमलपुर द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या किसी अनहोनी का इंतजार रहेगा*

👇👇👇👇👇👇👇

*रिपोर्ट:- एम एम मलिक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *