*अयोध्या में जोरदार धमाके से मकान ढहा, 5 की मौत:*
मरने वालों में पिता और 3 बेटे, शरीर झुलसा था; एक किमी तक सुनाई दी आवाज
अयोध्या में बड़ा विस्फोट हुआ है। राम मंदिर से करीब 25 किमी दूर पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम धमाके के बाद एक मकान पूरी तरह ढह गया। धमाके की गूंज एक किमी दूर तक सुनाई दी। मलबा 500 दूर तक बिखर गया।
मकान के मलबे में दबकर पिता और 3 बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।
पुलिस ने शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। अन्य लोगों के दबे होने की आशंका में JCB से मलबा हटाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस घर में धमाका हुआ है, वहां पटाखों का स्टोरेज था। एक साल पहले भी गांव में धमाका हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी।
बीते 4 दिनों में अयोध्या में दूसरी बार विस्फोट हुआ है। इससे पहले 5 अक्टूबर को बीकापुर कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर धमाका हुआ था। धमाके से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
धमाके बाद से घर के बाहर बिखरा पड़ा सामान मलबा।
जेसीबी से मकान के मलबे को हटाया जा रहा है।
जेसीबी से मकान के मलबे को हटाया जा रहा है।
धमाके से पूरा मकान गिर गया। इसमें अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।
धमाके से पूरा मकान गिर गया। इसमें अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।
पिता और 2 बेटों की मौत, दो लोगों के दबे होने की आशंका मामला थाना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगलाधारी गांव का है। यहां रहने वाले राम कुमार कसौंधन उर्फ पप्पू घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक घर में तेज धमाका हुआ। इससे पूरा घर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर पांच की मौत हो गई। मरने वालों में राम कुमार कसौंधन और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं। जबकि दो लोगों के दबे होने की आशंका है।

धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद वह घर के मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए। धमाके की सूचना पर 5 थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मलबे से पांच डेडबॉडी को बाहर निकाला। अन्य लोगों के दबे होने की आशंका में अब जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
