
ब्रेकिंग न्यूज
एम एम न्यूज लाइव चैनल
आपकी बात सच के साथ एक मुहीम
एंटी रोमियो की उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर पति पत्नी के बीच बनी देव दूत पति पत्नी में हो रहे विवाद का कराया निस्तारण दोनों ने दी दिल से दुआ
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति फेस 5. 0 के तहत संचालित मिशन शक्ति केंद्र फतेहपुर एक बार फिर परिवार को जोड़ने का माध्यम बना जिसमें आज केंद्र पर आए पति पत्नी के विवाद से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक मिथलेश राठौर महिला हेड कांस्टेबल नीरज, महिला कांस्टेबल प्रीति ने दोनों पक्षों की सफलतापूर्वक काउंसलिंग कराई लंबी बातचीत और परामर्श के बाद दोनों पक्ष अपने मतभेद बुलाकर हंसी-खुशी एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था जिसके चलते रिश्ते में तनाव आ गया था विवाद सुलझाने के लिए मामला मिशन शक्ति केंद्र पहुंचा और मिशन शक्ति केंद्र पर म0उ0 मिथलेश राठौर महिला हेड कांस्टेबल नीरज ,महिला कांस्टेबल प्रीति ,ने दोनों पक्षों की अलग-अलग और संयुक्त रूप से गहन काउंसलिंग की उन्होंने पारिवारिक मूल्य आपसी समझ और बच्चों के भविष्य को लेकर संवेदनशील बनाया काउंसलिंग का परिणाम बेहद सकारात्मक रहा है महिला सुरक्षा केंद्र की टीम द्वारा सही मार्गदर्शन करके दोनों पक्षों के जो विवाद था उसे सुलझा दिया गया वह दोनों को खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए कहा गया कि हमारा उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा ही नहीं बल्कि परिवारों को टूटने से बचाना भी है यह देखकर अत्यंत संतोष हुआ कि दोनो पक्षों समझाया और सही परामर्श से एक परिवार बिखरने से बच गया
रिपोर्ट एम एम मलिक
