*✅ब्रेकिंग न्यूज़✅*
👆👆👆👆👆👆👆
*एम एम न्यूज लाइव आपकी बात सच के साथ एक मुहीम*
*सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*
*नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे भेजा जेल*
*सहारनपुर:-नशे का समाज में बढ़ता प्रभाव एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिससे न सिर्फ युवा पीढ़ी बल्कि पूरे समाज को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर विनय शर्मा अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रहे है। उनका कहना है कि हमारा प्रधान उद्देश्य नशे की दलदल से युवा पीढ़ी को बचाना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।*

*थाना फतेहपुर पुलिस ने हाल ही में एक नशा तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से 237 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि हम नशा के खिलाफ सख्त कानून के तहत कोई समझौता नहीं करेंगे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से कोई एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं है इस बात का फायदा उठा कर ये आरोपी नशे का काम काफ़ी समय से कर रहा था लेकिन इस बात की जानकारी जैसे ही तेजतर्रार थाना प्रभारी विनय शर्मा को मिली तो तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शनव्वर उर्फ़ पप्पू पुत्र अनीश निवासी धतौली मुगल को गिरफ्तार किया है और पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कस रही है ताकि नशे की आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।*
*नशा केवल आरोपी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र तक फैलता है। इसलिए जनता से अपील है कि वे नशा तस्करों और नशे की गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को दें। पुलिस सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखती है।*
*पुलिस के प्रयासों के साथ-साथ समाज की भी यही जिम्मेदारी बनती है कि नशे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जाए। ताकि आने वाली पीढ़ियां नशे के जहर से बची रहें और वे अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर सकें। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर बोलते हुए थाना प्रभारी विनय शर्मा ने सभी से अपील है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना फतेहपुर या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आइए, हम सब मिलकर नशे का अन्त करें और एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण करें*
*इस मौके पर पुलिसटीम- थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा,उ0नि0 शेषपाल सिंह, है0का0 307 प्रदीप कुमार,है0का0 961रोहित राणाहे0का0 2321 बब्लू कुमार मौजूद रहे*
👇👇👇👇👇👇👇
*रिपोर्ट -एम एम मलिक*
