सहारनपुर पुलिस की बड़ी पहल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद सहारनपुर की समस्त 85 चौकियों का जीर्णोद्धार पूर्ण कराकर ऑनलाइन वर्चुअल उद्घघाटन किया गया


महिला सशक्तिकरण हेतु समाजसेवी महिलाओं/ प्रतिष्ठित/गणमान्य व्यक्तियों से जनपद सहारनपुर की जीर्णोंधारित समस्त 85 चौकियों का फीता कटवाकर उदघाटन कराया गया
अवगत कराना है कि *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर* द्वारा जनपद सहारनपुर की चौकियों के औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें चौकियों के भवन की जर्जर स्थिति, पुलिसकर्मियों के रहने व भोजन की स्थिति एवं आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था भी संतोषजनक स्थिति में नही पायी गयी । इसी को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर महोदय द्वारा जनपद की सभी पुलिस चौकियों को जीर्णोद्धार कराने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे। आदेश क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में जनपद की कुल 85 पुलिस चौकियों का कायाकल्प, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया गया।_
आज दिनांक 01.12.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में उदघाटन कार्यक्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा इन सभी 85 नव-परिवर्तित एवं उन्नत सुविधाओं से युक्त चौकियों का पुलिस लाइन, सहारनपुर स्थित जिला प्रशिक्षण ईकाई (DTU) से ऑनलाइन वर्चुअल उदघाटन* किया गया ।
_सभी नव-जीर्णोधारित चौकियों का उदघाटन महिलाओं अथवा चौकी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा फीता काटकर औपचारिक उदघाटन कराया गया। कार्यक्रम में शामिल गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस की इस पारदर्शी व जनहितकारी पहल की सराहना की ।_
इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं में पुलिस के प्रति विश्वास, अपनत्व एवं मित्रता का भाव गहरा हो, साथ ही यह संदेश भी व्यापक रूप से प्रसारित हो कि पुलिस हमेशा जनता के साथ है और उनके सहयोग से ही कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को मजबूत बनाया जा सकता है।
जीर्णोद्धार के दौरान किए गए प्रमुख कार्य
1. भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं संरचनात्मक मजबूती
2. चौकियों के अंदर आवश्यक फर्नीचर, लाइटिंग व मीटिंग स्पेस का विकास
3. साफ-सफाई, पेयजल सुविधा, शौचालयों का सुधार
4. रिकॉर्ड रूम, आगन्तुक कक्ष एवं ड्यूटी ऑफिसर कक्ष का व्यवस्थित विकास
5. सीसीटीवी, डिजिटल रजिस्टर आदि के माध्यम से तकनीकी उन्नयन
6. परिसर में सौंदर्यीकरण, पौधारोपण एवं सामुदायिक अनुकूल वातावरण तैयार करना
उद्देश्य – इस व्यापक जीर्णोद्धार का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य-परिसर उपलब्ध कराना, आमजन को सुगम सेवा प्रदान करना तथा चौकी स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर का संदेश
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि—“चौकी पुलिसिंग किसी भी जिले की जमीनी व्यवस्था का आधार होती है। बेहतर बुनियादी ढांचा पुलिस क्षमता और जनता के विश्वास दोनों को मजबूत करता है।”
धन्यवाद एवं समापन
_कार्यक्रम में नगर/ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रभारी निरीक्षकों, चौकी प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया और नवविकसित चौकियों के माध्यम से बेहतर सेवा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
