ब्रेकिंग न्यूज
एम एम न्यूज लाइव आपकी बात सच के साथ एक मुहीम

सहारनपुर :- फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला द्वारा शिकायत पर दर्ज मुकदमे में वांछित दिवांशु राणा उर्फ वंश राणा पुत्र देवेंद्र राणा निवासी बड़ेडी को गिरफ्तार कर भेजा जेल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को मात्र 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की सफलता हासिल करने वाली फ़तेहपुर पुलिस बधाई की पात्र हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश पर तेजतर्रार थाना प्रभारी विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में चमारी खेड़ा चौकी इंचार्ज अमित सोनी द्वारा मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है मुकदमा 372/25 धारा 69/352/351(2) बीएनएस दर्ज कर जेल भेजा है जो अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है
इस मौके पर बोलते हुए थाना प्रभारी विनय शर्मा ने कहा है कि आरोपी किसी भी सूरत में महिलाओं ओर आम आदमी को परेशान नहीं कर सकता उसको कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा हम अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपराध जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहे हैं आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी उस मौके पर चौंकी प्रभारी अमित सोनी ने कहा कि मेरी चौकी क्षेत्र में किसी प्रकार की गलत गतिविधि करने वाले सावधान रहे किसी भी सूरत में अपराध करने वाले बक्शे नहीं जायेंगे
रिपोर्ट:- एम एम मलिक
