MMMNEWSLIVE:- नफ़रती ताकतों के खिलाफ़ आवाज बुलंद कर रहे हैं एडवोकेट संदीप कांबोज उर्फ राम मोहम्मद सिंह आज़ाद

नफरत और नफ़रतियो के खिलाफ #कोटद्वार से उठी आवाज #मोहम्मद_दीपक के समर्थन में आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार सन्दीप काम्बोज ने याद दिलाया भारत की एकता का परिचय।

शहीद शिरोमणी उधम सिंह काम्बोज जी का नाम दिलाया याद, अपना नाम बताया #राम_मोहम्मद_सिंह_आजाद

 

 

देश को बांटने वाली नफरत की राजनीति के खिलाफ कोटद्वार के मोहम्म्द दीपक के लिये आज़ाद समाज पार्टी की मजबूत सियासी आवाज़ गूंज उठी। पार्टी के विधिक सलाहकार सन्दीप काम्बोज एडवोकेट ने मोहम्मद–दीपक के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभालते हुए साफ संदेश दिया कि भारत की राजनीति अब नफरत नहीं, बल्कि भाईचारे और संविधान के रास्ते चलेगी।

संदीप काम्बोज ने शहीद शिरोमणि उधम सिंह काम्बोज का नाम याद करते हुए कहा कि यह देश बलिदान, एकता और इंसानियत की बुनियाद पर खड़ा है, न कि मज़हब और जाति की नफरत पर। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अपना नाम “राम–मोहम्मद–सिंह–आज़ाद” बताते हुए कहा कि यही भारत की असली पहचान है और यही आज़ाद समाज पार्टी की राजनीति की आत्मा है।

उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी ही एकमात्र राजनीतिक ताकत है जो समाज को जोड़ने, दलित, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को न्याय दिलाने और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है।

यह बयान न सिर्फ नफरत की राजनीति को करारा जवाब है, बल्कि आने वाले समय के लिए यह साफ संकेत भी है कि जनता अब विभाजन नहीं संविधान,नफरत नहीं न्याय,

और भय नहीं भाईचारा चाहती है ।

रिपोर्ट:- एम एम मलिक, विकास कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *