दोस्ती फिर हुई कलंकित घर बुलाकर किया क़त्ल

ब्रेकिंग न्यूज़

(मृतक शिवा फाइल फोटो)

देवबंद में दोस्ती कलंकित: घर से बुलाकर युवक शिवा की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला 

देवबंद कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांधी कॉलोनी (चौकी कचहरी क्षेत्र) के रहने वाले एक गरीब परिवार के 19 वर्षीय इकलौते बेटे शिवा की दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्सा और मातम का माहौल है।

देवबंद में शिवा की दर्दनाक मौत से उसका परिवार पूरी तरह उजड़ गया है। परिवार का पेट पालने के लिए हलवाई का काम करने वाला (वर्षीय 17) शिवा अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था।परिजनों का गंभीर आरोप है कि जिन दोस्तों पर शिवा सबसे ज्यादा भरोसा करता था, वही उसे रविवार को घर से अपने साथ बुलाकर ले गए थे। पुरानी रंजिश और विवाद के चलते दोस्तों ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया, जो सोमवार आधी रात को बरामद हुआ।इंसाफ और सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों व स्थानीय लोगों ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। वे एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं और भारी हंगामा कर रहे हैं। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।बताया जा है पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन ने परिजनो को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

रिपोर्ट अफजाल सिद्दीकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *