ब्रेकिंग न्यूज
MM NEWS LIVE
थाना फतेहपुर पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

सहारनपुर:- छुटमलपुर कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति नशे की हालत में नाले में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने नाले में उतरकर उसे बाहर निकालने का साहस नहीं किया।
घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज सुबोध शर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक कपिल कुमार और हेड कॉन्स्टेबल प्रशांत कुमार के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में व्यक्ति की पहचान भोपाल कश्यप निवासी मुशैल के रूप में हुई। बताया गया कि नशे की हालत में उसे रास्ते का पता नहीं चला और वह नाले में गिर गया था।
पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय और मानवीय कार्य की कस्बावासियों ने प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि जब भीड़ केवल वीडियो बनाने में लगी रही, तब फतेहपुर पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक व्यक्ति की जान बचाने का प्रयास किया।
रिपोर्ट: MM malik
