थाना प्रभारी फतेहपुर सहारनपुर

तेजतर्रार थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा: कानून व्यवस्था की मजबूत कड़ी
छुटमलपुर:- थाना फतेहपुर क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता, ईमानदार छवि और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वीरेंद्र सिंह राणा लगातार जनता का विश्वास जीत रहे हैं। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान, नियमित गश्त और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के चलते क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण करने की कार्यशैली की जनता सराहना कर रही है। ओर अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है उनका सीधा जवाब है कि या तो अपराध छोड़ दे या फिर ये क्षेत्र छोड़ दे नहीं तो उनका ठिकाना सिर्फ़ जेल है अपराधी किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है। उनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को और मजबूत कर रही है।
आपको बता दें जिस तरह थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं वह सराहनीय है ओर अपने स्टाफ के सुख दुःख में सदेव खड़े हैं स्टाफ में किसी का भी जन्मदिन हो वो बड़ी खुशी के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं वह सराहनीय है
“जनसेवा, सुरक्षा और न्याय के प्रति समर्पित थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा क्षेत्रवासियों के लिए भरोसे का नाम बनते जा रहे हैं।” एम एम न्यूज लाइव चैनल उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है
रिपोर्ट एम एम मलिक
