

रुड़की :- नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले रामगिरी के ख़िलाफ़ भीम आर्मी के बैनर तले सैकड़ो की तादाद में लोग रूड़की तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया इसमें जिला अध्यक्ष भीम आर्मी सचिन बोकाडिया ने बोलते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा रामगिरी के खिलाफ ठोस कदम उठाकर उसको जेल नहीं डाला गया तो हम जल्द ही बड़ा आंदोलन करने के लिए अग्रसर रहेंगे इसलिए हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस तरह के पाखंडी और धर्म की ठेकेदार के की वजह से हमारे देश की शांति व्यवस्था ख़राब हो रही है हमारा देश हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों का सम्मान करता है सरकार इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उसको जेल में डालने का काम करें अगर ऐसा नहीं होता तो जल्द ही भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगी जिसकी जिम्मेदारी खुद प्रशासन की होगी इस मौके पर अल गरीब नवाज़ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भी संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की जिसमें लब्बैक या रसूल अल्लाह,भीम आर्मी जिंदाबाद,जय भीम और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए इस मौके पर तहसील परिसर में मौ जावेद, मौ अहसान, मौ शोएब, रामकुमार कुमार अनुज कुमार, सचिन कुमार समेत हिंदू मुस्लिम सभी धर्म से सैकड़ों लोगों मौजूद रहे और शांति के साथ ज्ञापन सौंपा
रिपोर्ट:-एम एम मलिक


