थाना फतेहपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान, 48 वाहनों के चालान

सहारनपुर। आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को तेजतर्रार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी, बिना हेलमेट आदि यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की गई।
दौराने चेकिंग पुलिस द्वारा कुल 48 चालान किए गए, जिनमें कुल ₹1,03,000 (एक लाख तीन हजार रुपये) का जुर्माना किया गया।
पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें।
रिपोर्ट: एम. एम. मलिक
MM News Live
