सरदाहेड़ी से कार चोरी,थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज

 

सरदाहेड़ी निवासी तस्लीम की कार चोरी, थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज

सहारनपुर, 20 जुलाई: थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव सरदाहेड़ी निवासी तस्लीम पुत्र सलीम की कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना फतेहपुर पुलिस को देकर कार्रवाई और वाहन की बरामदगी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 18जुलाई 2027 को अज्ञात चोर कार संख्या UK-11-8223 चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर वाहन बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

यदि किसी व्यक्ति को कार संख्या UK-11-8223 के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल थाना फतेहपुर पुलिस या पीड़ित तस्लीम को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *